फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दुकानों से पांच बाल श्रमिकों को मुक्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 27 एचएएमपी 22- मौदहा में बाल श्रमिक को मुक्त कराती टीम। संवाद
विज्ञापन



हमीरपुर/मौदहा। जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह और श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र कुमार के नेतृत्व में भरुआ-सुमेरपुर व मौदहा में पांच दुकानों में काम कर रहे बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि अगर नाबालिगों से काम कराया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला श्रम अधिकारी महेंद्र कुमार के साथ मानव तस्करी विरोधी इकाई के अधिराज सिंह, सीडब्लूसी से विभा, श्रम विभाग से विभाग मिश्रा व पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों की सहायता की योजनाओं के बारे में बताया गया। इसके अलावा हेल्प लाइन 112, 1090, 1098 व 181 के बारे में जानकारी दी गई। टीम में चंद्रप्रकाश, सूरजभान, जिला प्रोबेशन विभाग से शशि तिवारी, बाल संरक्षण अधिकारी दीप्ति अग्निहोत्री भी साथ रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें