फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से पौध और सिंचाई के पाइप जले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा। बिजली के पोल से गिरी चिंगारी से किसान के सिंचाई के पाइप व गुलाब की पौध जल गई। कस्बा निवासी बबलू शुक्ला ने बताया सोमवार शाम करीब 7:30 बजे उन्हें किसानों ने सूचना दी कि उनके खेत पर लगे निजी ट्यूबवेल पर आग लग गई है। वह आननफानन में ट्यूबवेल पहुंचे तो देखा वहां रखे 100 में से 97 पाइप पूरी तरह से जल गए। तीन पाइप थोड़ा दूर पड़े होने से बच गए। बताया उन्होंने गर्मी के लिए गुलाब की पौध तैयार की थी। जिसे कुछ ही दिनों में करीब एक एकड़ में लगानी थी। वह भी पूरी तरह बर्बाद हो गई। बताया विद्युत पोल पर लगे इंसुलेटर से आए दिन चिंगारी गिरती थी। जिससे कई बार विभाग को अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद उसे ठीक नहीं किया गया है। किसान ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें