फोटो-04 एचएएमपी 10- इमलिया-उमरी गांव के बीच आग लगने से जलता लोडर। संवाद
गहरौली। साप्ताहिक बाजार से गांव उमरी आ रहे लोडर में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई लेकिन वाहन में लदा सामान जलकर राख हो गया। उमरी गांव निवासी शिवपूजन सविता ने बताया कि मुस्करा थाने के ग्राम मंसगांव के साप्ताहिक बाजार में जूते-चप्पल की दुकान लगाता है। शनिवार को वहां से वापस घर आते समय इमलिया और उमरी गांव के बीच में अचानक गाड़ी में आग लग गई। इससे गाड़ी में रखे लगभग एक लाख 20 हजार के जूते-चप्पल जल गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस ने आग पर काबू पाया।