मौदहा। कस्बे में आटो स्टार्ट करते समय अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। किसी तरह चालक ने आटो की आग बुझाई, तब तक वह काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।
ग्राम पढ़ोरी निवासी राकेश गुरुवार को कस्बे में अपना आटो ठीक कराने आए थे। गांव जाने की तैयारी कर रहे थे तभी स्टार्ट करते अचानक आग लग गई। (संवाद)