फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मारपीट व जेवरात ले जाने में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। घर में घुसकर मारपीट करने, जेवरात व नकदी ले जाने के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

जरिया थाने के अमूंद गांव निवासी रामप्रकाश पुत्र शिवनारायण ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि राठ के बुधौलियाना मोहल्ला रूपनगर में रहते हैं। बताया कि 5 मई की शाम महोबा जिले के अजनर थाने के मंगरौल कला निवासी प्रकाश और उसके बेटे मोहित, सोमित दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ उनके घर आए और बहू पूजा के बारे में पूंछने लगे। यह बताने पर कि बहू पड़ोस में गई है पांचों लोगों ने घर के अंदर घुसकर उन्हें बंधक बना लिया। आरोप लगाया कि कमरे में बंद कर मारपीट की। कमरों के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवरात व दस हजार रुपये निकाल लिए। बहू को अपने साथ ले गए और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बताया कि पुलिस में शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरी में न्यायालय की शरण ली। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें