सरीला (हमीरपुर)। तहसील क्षेत्र के अतरौली गांव में सर्पदंश से मृत युवक के परिजनों को दैवीय आपदा सहायता योजना के तहत शनिवार को चार लाख रुपये की चेक देकर आर्थिक सहायता दी गई।एसडीएम विकास यादव व क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी ने मृतक जितेंद्र की पत्नी अनुसुइया को उनके आवास पर चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। उन्होंने परिजनों का ढांढस बंधाते हुए शासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। शासन की दैवीय आपदा सहायता योजना के तहत यह राशि प्रदान की गई। सहायता राशि पाकर परिजनों ने शासन-प्रशासन को आभार व्यक्त किया है। (संवाद)