राठ। खाद्य विभाग की टीम ने तेल पेराई स्थल व मिठाई की दुकान पर छापा मारा। तेल व मिठाई के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
नायब तहसीलदार बीपी सिंह व खाद्य सुरक्षा अधिकारी भैयालाल प्रजापति की टीम ने उरई बस स्टैंड के पास से नरेंद्र गुप्ता के स्पेलर से तेल के नमूने लिए। स्टेट बैंक चौराहा स्थित मिठाई की दुकान से मिठाई के नमूना लिया है। नायब तहसीलदार ने बताया सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।