फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: गुटखा थूकने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल

Wed, 08 Apr 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे में गुटखा थूकने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पीड़ित युवक ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बड़ी पुलिया निवासी दीपक शिवहरे का आरोप है कि वह मंगलवार दोपहर को कमलेश तिराहा पर मीठा लेने गया था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने उसके ऊपर गुटखा थूक दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो दोनों युवक गाली-गलौज करने लगे और मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच रेलवे क्रॉसिंग के पास भी कहासुनी और मारपीट हुई। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें