शहर के सुभाष बाजार में ज्वैलरी की दुकान में सोने के आभूषणों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। अक्षय तृतीया पर घर-घर अन्न, जल का पूजन करके सुख-समृद्धि की कामना की गई। लोगों ने सोने व चांदी के आभूषण खरीदे।
अक्षय तृतीया का पर्व बुंदेलखंड में अकती के नाम से मशहूर है। घर-घर अन्न, जल की पूजा विधि विधान के साथ करने की परंपरा है। नये मिट्टी के घड़ों में जल भरकर रबी फसलों के नये अनाज का पूजन करके कन्याओं को वितरित किया जाता है। अक्षय तृतीया पर बाजार में रौनक नजर आई। सुमेरपुर संवाद के अनुसार कस्बा सहित क्षेत्र में पर्व धूमधाम से मनाया गया। ज्वेलर्स उमाशंकर सोनी ने बताया कि दो साल बाद इस साल खरीदारी बढ़ी है। गहरौली संवाद के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के गांवों में बालिकाओं ने गुड्डे और गुड़ियों की शादी कराई।