फोटो16एचएएमपी 33- गोष्ठी में मौजूद किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
भरुआ सुमेरपुर। बीहड़ में बसी ग्राम पंचायत सुरौली बुजुर्ग में भारतीय किसान यूनियन (भानू) गुट के नेताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर करारा हमला करते हुए कहा कि दोनों सरकारें किसान विरोधी हैं। किसानों का अपनी उपज का मूल्य तय करने का अधिकार मिलना चाहिए। सोमवार को सुरौली बुजुर्ग में आयोजित किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाकियू (भानु) गुट के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत फौजी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकारें किसान विरोधी हैं । किसानों को आज तक अपनी उपज का वाजिब मूल्य तय करने का अधिकार प्राप्त नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग किसानों को पेंशन की व्यवस्था भी होनी चाहिए। कार्यक्रम के आयोजक चित्रकूट धाम मंडल के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह दाऊ ने कहा कि किसानों का हर जगह उत्पीड़न होता है। हमारा संगठन इस उत्पीड़न को रोकने का कार्य करेगा। गोष्ठी को नरेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, रामप्रसाद सचान, जयवीर पाल, मोहन सिंह, नीरज पाल आदि ने भी संबोधित किया। गोष्ठी में धर्मेंद्र उर्फ बड़कू साहू, पप्पू सिंह, आसाराम, अरविंद, भवानीदीन वर्मा, रामबरन सिंह, दिनेश यादव, रामेश्वर निषाद, सोनिया निषाद, जय कुंवर सिंह आदि मौजूद रहे।