फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: फसल खराब होने से किसान की सदमे से मौत

Tue, 11 Apr 2023 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला। जरिया थाने के बरगवां गांव में फसल खराब होने से आहत किसान की सदमे से मौत हो गई।
विज्ञापन

बरगवां गांव के प्रभुदयाल ने बताया उनके भाई अर्जुन सिंह (47) रविवार रात पड़ोस में शादी समारोह में काम करते रहे। देर रात घर जाकर सो गए। सोमवार तड़के करीब चार बजे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई नरेंद्र सिंह ने बताया बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से मटर की फसल को नुकसान हुआ था। जिससे मृतक काफी परेशान थे। रविवार रात भी इसी बात को लेकर वह चिंतित थे। परिवार के भरण पोषण के लिए दिल्ली में जाकर मजदूरी करने की बात कह रहे थे। बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी जान गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी प्रमोद कुमारी, बेटी साक्षी (18), बेटा नितिन (15) को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। पुलिस चौकी प्रभारी संगम लाल प्रजापति ने कहा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें