गोहांड। खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे किसान को जहरीले कीड़े के काट लिया। आनन-फानन में उसे सीएचसी लाया गया जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई।
जरिया थाने के अतरौली गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर में चचेरे भाई जीतेंद्र राजपूत खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसी बीच जहरीले कीड़े ने उन्हें काट लिया। परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया कि उनकी पत्नी अनुसूइया के नाम पर एक एकड़ कृषि भूमि है। उनकी मौत पर बेटी अंशिका, रितिका, बेटा शिवांश का बिलखते रहे। जरिया थानाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि जहरीले कीड़े के काटने से किसान की मौत होने की सूचना मिली थी। बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।