फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: किसान का आरोप नगर पंचायत जबरिया खेत में डाल रहा कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के वार्ड संख्या दो के निवासी इंद्रपाल ने जिलाधिकारी को शिकायत सौंपकर नगर का गंदा कचरा खेत में जबरिया फेंकने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी ने ईओ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या दो के निवासी इंद्रपाल ने बताया कि उसका खेत 132 केवी सब स्टेशन के बगल में है। इस खेत में नगर पंचायत कस्बे का बदबूदार कचरा जबरिया डाल रहा है। साथ ही बाउंड्रीवॉल बनाने के लिए शुरू कराया गया निर्माण कार्य ठप करा दिया है। जिससे वह अपना खेत सुरक्षित नहीं कर पा रहा है। जिलाधिकारी ने ईओ को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। नगर पंचायत के ईओ कुलकमल सिंह ने बताया कि नगर पंचायत रास्ते में खोदे गए गड्ढों को भरने के लिए रास्ते में कूड़ा डलवा रही है। ताकि पूर्व में स्वीकृत सीसी मार्ग का निर्माण कराया जा सके। किसान का आरोप निराधार है। वह रास्ते में कब्जा करके रास्ता बंद करना चाहता है। उन्होंने पूरे प्रकरण से जिलाधिकारी को अवगत कराया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें