फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बंधन बैंक एजेंट आत्महत्या मामले में परिजनों लगाए आरोप

Mon, 07 Aug 2023 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पौथिया (हमीरपुर)। लखनऊ के गंगानगर में बंधन बैंक में आरो के पद में कार्यरत युवती की फंदे से लटककर आत्महत्या के मामले में परिजनों ने आठ लोगों के खिलाफ सरोजनी नगर में हत्या का मामला दर्ज कराया है। वहीं सोमवार को पौथिया गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

ललपुरा थानाक्षेत्र के पौथिया गांव निवासिनी सुशीला (26) पुत्री सूरजभान उर्फ लल्लन कुटार राजधानी के गंगानगर में बंधन बैंक कलेक्शन एजेंट के पद पर कार्यरत थी। जो बैंक के ही दूसरी मंजिल में किराए पर रहती थी। जिसके साथ बैंक का समस्त स्टाफ भी रहता था। मृतका के भाई शिवाकांत ने सरोजनी नगर थाने में दी तहरीर में बताया की शनिवार रात बैंक मैनेजर आशीष मिश्रा, निधि पुत्री विवेक कुमार, पिंकी कश्यप पुत्री सुशील कश्यप, अर्जुन यादव, रोशनलाल, नरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, विवेक शर्मा सभी आठों लोगों ने मिलकर उसकी बहन सुशीला की फंदा लगाकर हत्या कर दी है।
वहीं पिता सूरजभान ने आरोप लगाया कि पुत्री की हत्या करने के बाद सभी आरोपी पुलिस से साठगांठ करके शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। जबकि हत्या की जानकारी बैंक के स्टाफ व पुलिस ने परिजनों को नहीं दी। कहा कि पिछले 19 जून को उसकी गोद भराई भी हो चुकी थी। जिसकी मध्यप्रदेश के खजुराहो निवासी लक्ष्मन के साथ शादी होनी थी। वहीं मंगेतर लक्ष्मन ने बताया की हत्या होने से कुछ घंटे पहले उससे बात हुई थी। कहा कि मुख्य आरोपी बैंक का मैनेजर आशीष मिश्रा है। इसके बाद उसका फोन नहीं उठा। जिसके फोन में कई साक्ष्य होने का दावा किया जा रहा है। वहीं गांव में तरह तरह की चर्चाएं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें