फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर : आग से भाजपा नेता समेत तीन घरों की गृहस्थी का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। मुंडेरा गांव में शनिवार रात आग लगने से भाजपा के मंडल मंत्री समेत तीन घरों में गृहस्थी का सामान जल गया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

भाजपा मंडल मंत्री रमाकांत द्विवेदी , कालीदीन यादव के मकान में रात करीब 11 बजे आग भड़क उठी। धुआं होने पर लोगों की नींद खुली, तब तक आग विकराल हो गई थी। आग ने मुकेश यादव के मकान को भी चपेट में ले लिया। मंडल मंत्री ने घटना की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। आग लगने की सूचना पाकर पुलिस व फायर दस्ता गांव पहुंचा और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भाजपा मंडल मंत्री ने बताया कि आग से लाखों रुपये की क्षति हुई है। लेखपाल को घटना से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें