फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: फैक्टरी मजदूर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
फोटो 19 एचएएमपी 30- मृतक राज बहादुर की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे की बसंतनगर में फैक्टरी मजदूर ने शनिवार को घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


कस्बे के वार्ड संख्या 18 बसंत नगर निवासी संगीता ने बताया कि उसका पति राज बहादुर (50) ने शनिवार को अपराह्न तीन बजे घर के अंदर कमरा बंद करके पंखे में रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। राजबहादुर एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। वह पिछले तीन माह से कार्य नहीं कर रहा था। अचानक आत्मघाती कदम क्यों उठाया। यह परिजन नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक अपने पीछे पत्नी संगीता, पुत्र अशोक कुमार तथा पुत्री रेनू को रोता बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें