फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पथरी के ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग की मौत

Sat, 07 Feb 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। लक्ष्मी बाई चौराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल में पित्त की पथरी के ऑपरेशन के बाद बृहस्पतिवार रात एक बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के अजगरपुर गांव निवासी मलखान निषाद (65) को पित्त की पथरी थी। बेटे विजय निषाद ने बताया कि शनिवार को पिता को अस्पताल में भर्ती कराया। ऑपरेशन के दौरान ही पिता की हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने इंफेक्शन बताकर मामला टाल दिया। बृहस्पतिवार रात हालत खराब होने पर मौत हो गई। निजी अस्पताल के प्रबंधक भानू कुरैजिया ने कहा कि मलखान की किडनी में पहले से संक्रमण था। ऑपरेशन से पूर्व ही परिजनों को क्रिटिकल (नाजुक) स्थिति के बारे में बता दिया गया था। उन्होंने कहा कि मृतक आयुष्मान कार्ड धारक थे, लेकिन इस बीमारी के लिए अस्पताल में कोई पैकेज उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें