फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए 44 केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए 44 केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक कल्पना जायसवाल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में इस बार 31 हजार 724 परीक्षार्थी बैठेंगे। इसमें हाईस्कूल में 16757 और इंटर के 13282 परीक्षार्थी शामिल हैं। सीसीटीवी की निगरानी में नकल विहीन परीक्षा की तैयारी की गई है।16 फरवरी से 3 मार्च तक बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम शेड्यूल भी जारी हो चुका है।
ये कॉलेज बनाए गए केंद्र
फैज ए आम इंटर कालेज राठ, राजकीय इंटर कालेज हमीरपुर, श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज हमीरपुर, इस्लामियां इंटर कालेज हमीरपुर, एसजीवीएम इंटर कालेज सुमेरपुर, नेशनल इंटर कालेज मौदहा, वीएम एचएस रहमानिया इंटर कालेज मौदहा, गांधी इंटर कालेज मौदहा, वीएनवी इंटर कालेज राठ, जीआरवी इंटर कालेज राठ, राजकीय बालिका इंटर कालेज हमीरपुर, राजकीय बालिका इंटर कालेज राठ, पीएनवी इंटर कालेज चिल्ली, राजकीय इंटर कालेज सरीला, एसबीएन इंटर कालेज लोदीपुर निवादा, श्री गांधी इंटर कालेज गोहांड, श्री राजाराम इंटर कालेज झलोखर, राजकीय इंटर कालेज मुस्करा,
विज्ञापन

श्री हीरानंद इंटर कालेज बिवांर, श्री गोविंद इंटर कालेज गहरौली, पं. लक्ष्मीचंद पालीवाल इंटर कालेज इंगोहटा, राजकीय इंटर कालेज कुरारा, सीएच पीएस इंटर कालेज इचौली, राम स्वरूपदास इंटर कालेज धगवां, राजकीय बालिका इंटर कालेज सुमेरपुर, श्री गायत्री बालिका इंटर कालेज सुमेरपुर, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज राठ, श्री परम हंस बुंदेलखंड इंटर कालेज सुमेरपुर, राम नरायण दृढोमर वैश्य बालिका इंटर कालेज कुरारा, श्री शल्लेश्वर इंटर कालेज सरीला, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मौदहा, आर ए बाई इंटर कालेज मुस्करा, श्री केआरएम इंटर कालेज छानी बुजुर्ग, एसवीडीपी इंटर कालेज रागौल, श्री मां शारदा बालिका इंटर कालेज राठ, चित्रगुप्त इंटर कालेज राठ, श्री राम कृष्ण द्विवेदी इंटर कालेज मुस्करा, श्री मौनी बाबा वीरभूमि बुंदेलखंड इंटर कालेज मुंडेरा, सरस्वती शांती इंटर कालेज उमरी, मां गीता माहेश्वरी इंटर कालेज सुमेरपुर, श्री कंचन लाल शगुना इंटर कालेज कुरारा, किशनू बाबू शिवहरे इंटर कालेज सिसोलर, प्रभा शिक्षा निकेतन इंटर कालेज अमगांव, मधु महाराज इंटर कालेज सुमेरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें