फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ई-रिक्शा चालक को कट्टा तानकर गोली मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा। कस्बे के भौली रोड पर ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट और जानलेवा धमकी का मामला सामने आया है। पडुई गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र रामगोपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे वह ई-रिक्शा में सवारी लेकर कुरारा से गांव लौट रहा था। इसी दौरान भौली रोड पर कुरारा कॉलेज के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार एक दबंग युवक ने उन्हें रोका और गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर युवक ने अभद्रता करते हुए मारपीट की धमकी दी और कट्टा तानकर गोली मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें