फोटो 04 एचएएमपी 28- भटरा की मुख्य सड़क पर जलभराव। संवाद
फोटो 04 एचएएमपी 28- भटरा की मुख्य सड़क पर जलभराव। संवाद
- मऊ व भटरा गांवों की मुख्य सड़क पर भरा विरमा नदी का पानी- पानी से होकर प्रतिदिन पैदल सफर तय करते हैं ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिवांर(हमीरपुर)। मुस्करा विकास खंड के मऊ और भटरा गांवों की मुख्य सड़क पर विरमा नदी का पानी भर गया है जिससे ग्रामीणों को मुसीबतों झेलनी पड़ रहीं हैं।
बीते दिनों हुई भीषण बारिश के चलते ग्राम पंचायत बांधुर बुजुर्ग से सम्बद्ध भट्ठरा और मऊ गांवों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। भट्ठरा की मुख्य सड़क पर लगभग दो किलोमीटर तक ,कहीं दो फीट तो कहीं चार फीट भर गया है जिससे लोगों को पैदल ,पानी से होकर रोज का सफर तय करना पड़ रहा है। निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि तौफीक ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार की रात भटरा गांव की गर्भवती महिला आरती पत्नी भोला खंगार को अचानक प्रसव पीड़ा हुई तो परिजनों ने एम्बुलेंस को फोन किया। रोड पर लाबलब पानी भरा देख एम्बुलेंस गांव नहीं पहुंच सकी, जिसपर परिजन चारपाई पर लिटाकर गर्भवती को एम्बुलेंस तक लेकर आए। इसके बाद उसे बिवांर पीचसी में भर्ती कराया गया। महिला ने पुत्री को जन्म दिया है। ग्रामीणों की प्रशासन से मांग है कि जब तक पानी मुख्य सड़क से उतर नहीं जाता तबतक उस रास्ता पर नाव चलवाई जाए।