फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: शराबी नाती ने दीवार पर सिर पटककर बाबा को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के अलरा गौरा गांव में एक शराबी नाती ने अपने बाबा की दीवार पर सिर पटककर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शव के साथ पांच घंटे तक लेटा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने नाती के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अलरा गौरा गांव निवासी दुर्जन अहिरवार पुत्र बित्ता ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने गया था। घर में बेटा रंजीत और पिता बित्ता (80) मौजूद थे। लौटकर घर वापस आया तो पता चला कि उसके पुत्र रंजीत ने उसके पिता से शराब के नशे में मारपीट कर दी। गंभीर चोटों के कारण उसके पिता की मौत हो गई। मृतक के भतीजे महेंद्र ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 11 बजे रंजीत ने बाबा को घर के बाहर सड़क के किनारे बैठा देखा तो शराब के नशे में आकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगा। मोहल्ले वासियों के बीच बचाव की कोशिश करने पर वह बाबा को घसीट कर घर के अंदर ले गया और दरवाजे बंद कर लिए। काफी देर बाद जब यह बाहर नहीं निकला और कुछ शोर सुनाई नहीं दिया तो मोहल्ले वालों ने अंदर जाकर देखा कि एक कमरे में बेड पर वृद्ध मृत हालत में पड़ा है। रंजीत भी उसी के साथ लेटा मिला। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी रंजीत को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शव के माथे व नाक में चोटें दिख रही है। प्रतीत होता है कि दीवार पर सिर पटककर हत्या की गई है।
एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि नशे में एक युवक ने अपने बाबा के साथ मारपीट कर दी जिससेे उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के बेटे दुर्जन की तहरीर पर रंजीत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को िगरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

शराब के कुप्रभावों के चलते इसका सेवन सामाजिक दृष्टि से गलत माना जाता है। इसके सेवन से सैकड़ों घर बर्बाद हुए है। ऐसा ही मामला मुस्करा थाना क्षेत्र के अलरा गौरा में गुरुवार को सामने आया। जहां शराब के नशे में खूने के रिश्तों को शर्मसार करते हुए नाती ने अपने वृद्ध बाबा को मौत के घाट उतार दिया। इसी नशे के चलते जहां उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। वहीं मोहल्लेवासी भी उससे खासा परेशान रहे। मोहल्लेवासियों ने घटना के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि रंजीत शराब का लती है। नशे में पूरे मोहल्ले के साथ गाली गलौज करना, लड़ाई करना, उसके लिए आम बात है। बताया कि कई बार इसकी शिकायत थाने में भी की गई। जिसके चलते पुलिस ने इस पर कार्रवाई भी की। बताया कि जब वह बाबा को घसीट घसीट कर मार रहा था। लोगों ने बचाने की कोशिश की तो वह लोगों से भिड़ गया साथ ही उनसे गाली गलौज कर उन्हें मारने पर आमादा हो गया। जिस पर मोहल्ले वाले पीछे हट गए। तब यह अपने बाबा को घसीट कर घर के अंदर ले गया और अंदर भी उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
बताया कि कुछ दिन पहले उसने अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट की थी। जिसके डर से पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई और यहां आने से इनकार कर रही है। बताया कि इसकी शराब पीने के बाद की हरकतों से पूरे मोहल्ले के साथ-साथ स्वयं इसके मां-बाप भी पीड़ित हैं।
मोहल्लेवासियों के अनुसार बाबा की हत्या के बाद आरोपी ने शव के पास लेटकर सेल्फी ली। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि शराब के नशे में उसे बहुत तेज वहसीपन सवार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें