कुरारा। कस्बे के महाविद्यालय की छत से नीचे गिरने से जीप चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
क्षेत्र के पारा गांव निवासी सत्यनारायण द्विवेदी (41) कई साल सेरामकृष्ण महाविद्यालय प्रबंधक की गाड़ी चलाता था। परिवार समेत महाविद्यालय परिसर में रहता था। रात में लघुशंका करने उठा था। संतुलन बिगड़ जाने से छत से नीचे जा गिरा। पेट्रोल पंप से पास से गुजर रहे लोगों ने सत्यनारायण को मृत पड़ा देखा। पत्नी निशा ने बताया कि शनिवार को हाईस्कूल में उनकी बेटी जया का रिजल्ट 74 प्रतिशत आने पर रात में खुशी मनाते रहे।