राठ। अनाज से लदा ट्रैक्टर पलटने से दबकर युवक की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के टीकुर गांव निवासी खेमराज ने बताया बुधवार को उनके भतीजे देवेंद्र कुमार (45) ने लींगा गांव के भगत सिंह के यहां ट्रैक्टर भाड़े पर लगाए था। देवेंद्र गेहूं लादकर भगत सिंह के घर डालने जा रहे थे। रास्ते में मेड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक देवेंद्र कुमार की ट्रैक्टर में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। उसके नाम पर चार बीघा कृषि भूमि है। जिस पर खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मौत पर पत्नी संतोषी, पुत्री खुशबू (15) व पुत्र बॉर्बी (13) को रोता बिलखता छोड़ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।