फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने नगर पालिका की साफ सफाई की खोली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। झमाझम बारिश से गंदगी से पटे नाले उफना गए। जगह-जगह पर सड़कों व गलियों में जलभराव हो गया। दो दिन की बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं किसान धान की बुआई के लिए खेत में पानी भरा देख खुश हैं। मौसम विभाग ने दो दिन में 65 मिलीमीटर बारिश होने की बात कही है।
विज्ञापन

गुरुवार को बारिश से शहर के डाकघर, कांशीराम कालोनी, डिग्गी मोहल्ला, मेरापुर व भिलावां, पोस्टमार्टम हाउस, रहुनियां धर्मशाला आदि स्थानों पर जल भराव की स्थिति बनी हुई है।
कुरारा संवाद के अनुसार कस्बा में दो दिनों से हो रही बारिश से बेरी कुरारा मार्ग व भौली मार्ग में पानी भरने से लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड नंबर 9 में सीसी रोड पर जलभराव होने से लोगों को अपने घर पहुंचने में परेशानी होती है। मोहल्ला निवासी गोविंद ने बताया कि रात में हल्की बारिश हो जाने से जलभराव की समस्या हो गई है। लोगों को कीचड़ युक्त पानी से गुजरना पड़ता है। वार्ड नंबर तीन के राम कुमार गुप्ता ने बताया कि लोनिवि द्वारा गड्ढे न भरने से जलभराव जैसे हालात हैं।
विज्ञापन

अंडरपास में भरा पानी, 12 गांवों का संपर्क कटा
मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तिंदुही, अरतरा, गुरदहा और करहिया गांव के पास अंडरपास में पानी भर जाने के कारण तिंदुही, अरतरा, परछछ, तिलसरस, खंडेह, करहिया, छिमौली, गुरदहा सहित दर्जनों गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से पूरी तरह से कट गया है। लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार कर निकल रहे है। चार पहिया चालक कई किमी का चक्कर काटकर दूसरे रास्तों से होकर जाने को मजबूर है। सबसे अधिक परेशानी बीमार लोगों को अस्पताल लाने ले जाने में आ रही है। अरतरा निवासी बरदानी पाल ने बताया कि यह समस्या हर साल की है। मुंडेरा गांव निवासी बब्बन ने बताया कि वह दूध का व्यापार करते हैं और दूध के कंटेनर लेकर कस्बे जा रहे थे। लेकिन अंडर पास में पानी भर जाने के कारण उन्हें बहुत परेशानी हो रही है। जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार कर रहे है। अगर समय से नहीं पहुंचा तो दूध खराब होने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें