फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाधिकारी व एसपी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से निडर होकर मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम डीएम डा चंद्रभूषण व एसपी कमलेश दीक्षित मौदहा विकासखंड के सायर व परछा गांव पहुंचे। जहां दोनों अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर विद्यालयों में चौपाल लगाई। ग्रामीणों से संवाद किया और उनसे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर पेयजल, रैंप, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, फर्नीचर की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने ग्रामीणों से निर्भीक होकर मतदान की अपील की। कहाकि मतदान करना सबका संवैधानिक अधिकार है। किसी के बहकाने, फुसलाने में न आए, लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए स्वयं मतदान केंद्र जाकर मतदान करें। एसपी ने कहा कि मतदान के लिए किसी भी प्रकार का भय, प्रलोभन देने का प्रयास किया जाए। तो ऐसे लोगों के बारे में तत्काल सूचना दी जाए। इस मौके पर एसडीएम व सीओ मौदहा सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें