फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में अतिक्रमण देख भड़के डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। कोट बाजार मनिहारी लाइन में अतिक्रमण देख डीएम ने नाराजगी जताई। अतिक्रमण न हटाने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी व एसपी कमलेश दीक्षित ने मंगलवार शाम जुलूस मार्ग पर भ्रमण किया। कोट बाजार मनिहारी लाइन में अतिक्रमण देख नाराजगी जताई। बाजार में दुकानों के सामने गंदगी देख दुकानदारों को डस्टबिन रखने के निर्देश दिए। पुरानी तहसील गेट पर नेहरू प्रतिमा स्तंभ के आसपास अतिक्रमण मिला। तहसीलदार को महापुरुषों के प्रतिमा स्तंभ अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। कहा कि सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई के साथ प्रतिदिन माल्यार्पण होना चाहिए। कोतवाली में धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। एसपी ने सभी से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें