फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्री ट्रायल बैठक हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। दीवानी न्यायालय परिसर में आगामी 14 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में प्री ट्रायल बैठक आयोजित हुई। बैठक
विज्ञापन

में जनपद न्यायाधीश डा. अनुपम गोयल ने अधिकारियों से अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराए जाने पर बल दिया।
प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जी प्रसाद ने पुलिस अधिकारियों को समन को अधिक से अधिक तामीला कराने का निर्देश दिया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अधिकारी/विशेष न्यायाधीश (एससी/ एसटी)/लोक अदालत के नोडल अधिकारी अनिल कुमार शुक्ल ने पूर्व की भांति अधिक संख्या में वादों का निस्तारण कराकर लोक अदालत को सफल बनाने पर जोर दिया। बैठक में अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश दप्रक्ष चंद्रभान सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार राय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट नीरज कुमार महाजन व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुदेश कुमार, सिविल जज (जूडि) एफटीसी सतनाम यादव, सिविल जज (जूडि) महिलाओं के विरुद्ध अपराध कीर्ति सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें