फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: देवी गीतों पर रातभर झूमे श्रद्धालु

Wed, 24 Sep 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 23 एचएएमपी 18- कांशीराम कालोनी स्थित दुर्गा पंडाल में जागरण के दौरान नृत्य करते कलाकार। स
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर स्थित प्राचीन चौरादेवी व गौरादेवी मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी का श्रद्धालुओं ने पूजन किया। दिन भर मंदिरों में माता रानी के जयकारे गूंजते रहे।पुजारी रामदुलारे ने बताया कि तीन बजे मंदिर खोलकर मां का पंचामृत से स्नान कराया गया। इसके बाद मंगला दर्शन के लिए कपाट खोल दिए गए। शहर के कांशीराम काॅलोनी स्थित दुर्गा पंडाल में कानपुर से आई टीम के द्वारा रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। भाजपा कि नगर मंत्री सीमा वर्मा ने बताया कि आयोजक मुकेश राज के द्वारा हर वर्ष जागरण टीम को बुलाया जाता है। इस दौरान कई प्रकार कि झांकियां प्रस्तुत की गईं। कलाकारों ने सुदामा चरित्र, फागुन में होली खेलाेगी... समेत कई भक्ति गीतों में नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें