फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में डेंगू के रिकार्ड सात मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के खड़ेहीजार गांव में डेंगू का कहर जारी है। वहीं जिला अस्पताल में शुक्रवार को 22 मरीजों की एलाइजा जांच में सात में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक जिले में 71 मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

डॉ. आर एस प्रजापति ने बताया कि खड़ेहीजार निवासी राजबहादुर (29), विनय (19), हर्ष कुमार (16), गढ़ा निवासी आशीष कुमार (20), भरुआ सुमेरपुर निवासी आलिया खातून (14), उमरी बिवांर निवासी दीपाली (09), मवई जार निवासी काम प्रसाद (60) में डेंगू की पुष्टि हुई है। बताया कि खड़ेहीजार में जांच में 14 घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। जहां पर छिड़काव कराया गया है।
शुक्रवार को वार्ड 21 पटकाना में साफ सफाई, एंटी लार्वा दवा छिड़काव व फॉगिंग कार्य कराया गया। ईओ नगर पालिका ने बताया कि संचारी रोग, डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए सभी वार्डों में एंटी लार्वा व फागिंग कराई जा रही है। इस मौके पर सफाई प्रभारी, संतोष द्विवेदी, सफाई नायक जगदीश प्रसाद, प्रफुल्ल राज पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें