फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्किल में तैनात एसीओ के स्थानांतरण की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सरीला तहसील क्षेत्र के चिकासी गांव के लोगों ने एसीओ के स्थानांतरण की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में चिकासी गांव निवासी माधव प्रसाद, लाखन सिंह, बलराम, गायत्री देवी, अशोक कुमार, रघुनाथ आदि ने बताया कि तहसील क्षेत्र में बीते 11 वर्षों से सहायक चकबंदी अधिकारी आदित्य वर्मा तैनात है। फोरलेन के किनारे गांव सभा एवं सरकारी जमीन पर कई लोगों ने दुकानें एवं मकान बनवा दिए है। जिससे सरकार को लाखों रुपये की क्षति हुई है। ग्रामीणों ने एसीओ का स्थानांतरण कराकर सही चकबंदी कराने की मांग की है।(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें