महोबा। किसान कामगार यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को धरना प्रदर्शन महोबा से कालिंजर तक नई रेल लाइन बिछाई जाने का मुद्दा उठाया। तहसील पहुंच एसडीएम को दस सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपकर निस्तारण कराए जाने की मांग की। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शिवध्यान पांडेय को सौंपकर बताया कि आल्हा-ऊदल के प्राचीन इतिहास को एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों में शामिल कर पठन-पाठन कराया जाए। पदाधिकारियों ने जिले को वीर आल्हा-ऊदल नगर महोबा घोषित करने, उनके पैतृक गांव दिसरापुर को पर्यटक स्थल घोषित कर विकास कराने समेत कई मांगों को पूरा करने की बात कही। इस मौके पर बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर, अमरचंद्र विश्वकर्मा, बृजगोपाल यादव, विनोद कुमार, रजनी आदि मौजूद रहे।