फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जंगल में फंदे से लटका मिला बालू खदान के कैशियर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। चिकासी थाना क्षेत्र में बेतवा नदी के पास जंगल में पेड़ पर बालू खदान के कैशियर का शव रस्सी के फंदे से लटका मिला। मृतक नौ दिन पहले बालू खदान से लापता हो गया था। परिजनों ने खदान के कर्मचारियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गौचोरा थाना क्षेत्र के छिमका गांव निवासी दीप सिंह तोमर ने बताया कि भाई मंगल तोमर (26) चिकासी थाना क्षेत्र में संचालित बालू खदान खंड संख्या 18 में कैशियर का काम करते थे। नौ मार्च दोपहर खदान से लापता हो गए थे। खोजबीन करने पर पता नहीं चला तो 10 मार्च को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
शनिवार रात मंगल का शव नदी के पास जंगल में पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। दीप सिंह का आरोप है कि खदान के कर्मचारियों ने भाई की हत्या की है। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। बताया कि पिता पदम सिंह तोमर कैंसर से पीड़ित हैं। उनके नाम पर करीब पांच बीघा कृषि भूमि है।
विज्ञापन

चिकासी इंस्पेक्टर भरत कुमार ने कहा कि कुछ माह पहले मृतक दुर्घटना में घायल हुआ था और हाथ में रॉड डली थी। वह हमेशा परेशान रहता था। युवक ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें