फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: तालाब में उतराता मिला चौकीदार का शव, सोमवार शाम से चल रहा था लापता, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 17 Aug 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

थाना प्रभारी निशिकांत रॉय ने बताया कि घटना की फौती सूचना मृतक के भाई नरेश ने दर्ज कराई है।
बताया कि मंगलवार देर शाम पुलिस बल के साथ वह पैदल गश्त कर रहे थे। साथ में मौदहा सीओ विवेक यादव भी थे। घटना की सूचना मिलते ही वह और सीओ घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में बिवांर थाना क्षेत्र के निवादा गांव के चौकीदार का शव मंगलवार देर शाम तालाब में उतराता मिला। निवादा गांव स्थित बस स्टैंड के पास बजरंगा तालाब में गांव के चौकीदार धर्मेंद्र उर्फ धम्मू श्रीवास (26) पुत्र मोतीलाल का शव मंगलवार देर शाम लगभग करीब सात बजे उतराता मिला।

विज्ञापन

शव देख ग्रामीणों ने पुलिस व उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि वह अत्यधिक शराब पीने का आदी था। वह सोमवार की देर शाम से घर नहीं पहुंचा। जिस पर वह परिजनों संग उसकी तलाश करते रहे। मंगलवार को उसका शव तालाब में मिला। थाना प्रभारी निशिकांत रॉय ने बताया कि घटना की फौती सूचना मृतक के भाई नरेश ने दर्ज कराई है।
बताया कि मंगलवार देर शाम पुलिस बल के साथ वह पैदल गश्त कर रहे थे। साथ में मौदहा सीओ विवेक यादव भी थे। घटना की सूचना मिलते ही वह और सीओ घटना स्थल पर पहुंचे। एक तैराक से शव को बाहर निकलवाया। बताया कि चौकीदार अविवाहित था, जिसकी नियुक्ति कुछ महीनों पहले ही हुई थी। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें