फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: नदी किनारे पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sat, 24 Jun 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

मृतक के भाई अभिषेक ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करता था। सात दिन पहले उससे बात हुई थी उसने यह भी नहीं बताया कि कब वह घर लौट रहा है। इसलिए उन्हें उसके आने की जानकारी भी नहीं थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के सरीला थाना क्षेत्र में भेड़ी डांडा गांव के बेतवा नदी के किनारे शुक्रवार की देर शाम एक युवक पेड़ की डाल के फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को घटना की सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। युवक ने सात दिन पहले परिजनों से बात की थी।

विज्ञापन

जलालपुर थाना प्रभारी ब्रजेश यादव ने बताया कि बेतवा नदी के किनारे कछार में शुक्रवार देर शाम एक पेड़ पर एक युवक का शव लटकता दिखाई दिया। बताया कि शव को पेड़ से नीचे उतरवा कर कब्जे में ले लिया। मृतक युवक के पास से मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त उत्तम (25) पुत्र श्रीराम निवासी बजेहटा थाना ललपुरा के रूप में की गई।
21 जून के दिन बस टिकट हमीरपुर से बाया छानी मिला है। बताया कि घटना की सूचना परिजनों दी गई और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं मृतक के भाई अभिषेक ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करता था। सात दिन पहले उससे बात हुई थी। उसने यह भी नहीं बताया कि कब वह घर लौट रहा है। इसलिए उन्हें उसके आने की जानकारी भी नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें