फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महारुद्राभिषेक के साथ अनुष्ठान का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। नगर के रामलीला मैदान के समीप स्थित रोहनियां मंदिर में मंगलवार को भगवान शिव का महारुद्राभिषेक किया गया। संरक्षक व पुजारी नीलू महाराज ने विधि विधान से पूजन किया। सावन के पवित्र माह में हवन का विशेष महत्व है। इसी क्रम में मौन साधना केंद्र रोहनियां मंदिर के संरक्षक व पुजारी राजेश शर्मा उर्फ नीलू महाराज ने मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर महारुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया पूरे सावन मास में विशेष पूजा होता है। सावन के अंतिम सोमवार को रुद्राभिषेक व दो दिवसीय अनुष्ठान के साथ समापन किया। अनुष्ठान में नगर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजन किया। इस अवसर पर काजल एडवोकेट, डॉ. मइयादीन राजपूत, मूलचंद्र, ज्योति, मधु राजपूत, जयदेवी, सुरेंद्र सिंह, लखनलाल आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें