फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रामलीला में सीता स्वयंबर का मंचन

विज्ञापन
खड़ेही लोधन गांव में आयोजित रामलीला में पशुराम लक्ष्मण संवाद करते कलाकार। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
गहरौली। खड़ेही लोधन गांव में चल रही चार दिवसीय श्रीरामलीला में पहले दिन सीता स्वयंवर का मंचन किया गया।
विज्ञापन

रामलीला में राजा जनक ने दूर-दूर के राजाओं को आमंत्रण दिया। सीता स्वयंवर में अनेक राजा व महाराजाओं ने भाग लिया। शिव धनुष को कोई भी राजा हिला तक नहीं सका। तब राजा जनक क्रोधित होकर सभी राजाओं को धिक्कारते हुए कहते हैं कि क्या पृथ्वी वीरों से खाली हो गई है। तभी गुरु विश्वामित्र का आदेश पाकर भगवान श्रीराम शिव धनुष को तोड़कर राजा जनक का संताप हरते हैं। दर्शकों द्वारा जय श्री राम के नारे गुंजायमान होते हैं। महिलाएं मंगल गीत गाती हैं। वहीं धनुष की टंकार सुन भगवान परशुराम वहां पहुंच जाते हैं। क्रोधित होकर धनुष तोड़ने वाले को सभा से अलग होने की चेतावनी देते हैं। तभी लक्ष्मण परशुराम संवाद होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें