गहरौली में कलश शोभायात्रा में शामिल राम लक्ष्णण की झांकी।
- फोटो : HAMIRPUR
गहरौली/ मुस्करा। विष्णु महायज्ञ को लेकर गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। ग्रामीणों ने शर्बत पिलाने के साथ शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की।
शनिवार को परमहंस जूनियर हाई स्कूल से कलश शोभायात्रा निकाली गई। जजमान अपने सिर पर पुराणों को रखकर पैदल आगे चल रहे थे। यात्रा में 50 घोड़े, कई हाथी व विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां निकाली गईं। घोड़े बैंड वालों को घोषित पुरस्कार यज्ञ कमेटी के स्वामी कृष्ण दास महाराज, ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार राजपूत, जिपं. सदस्य प्रतिनिधि करन सिंह दद्दू, अभिषेक तिवारी ने वितरित किए।