मौदहा (हमीरपुर)। रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भभई के स्वास्थ्य मेले में 18 मरीजों का इलाज किया गया। इचौली में 25 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। डा. आदित्य मोहन अवस्थी, कुंदन सिंह, शिवदत्त और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका उपस्थित रहे। मुस्करा संवाद सीएससी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. बीएस राजपूत ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पूर्व की भांति रविवार को आरोग्य मेलों का शुभारंभ हुआ। बिहुंनी कला में 37, बिवांर में 16, रूरीपारा में 14 गहरौली में 25 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। महिलाओं को पौष्टिक आहार, टीकाकरण, वजन एवं गर्भावस्था के दौरान पेट में पल रहे शिशु के लिए अतिरिक्त पौष्टिक आहार आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डा. महेंद्र, डा. खेमराज, डा. मनोज, डा. हरी मिलन, डा. एसके सिंह आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।