पंजाब के मानसा जिले में युवक ने लगाई फांसी
- फोटो : फाइल फोटो
भरुआ सुमेरपुर। गृह कलह से तंग युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पचखुरा बुजुर्ग निवासी भोला वर्मा (27) पुत्र मोहनलाल ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक की शादी दस वर्ष पूर्व कुछेछा गांव में हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे है। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।