फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फांसी लगाई

Sat, 23 Apr 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
बंगरा गांव में गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। जलालपुर थानाक्षेत्र के बंगरा गांव में होने वाले मंगेतर से विवाद के बाद गुस्साई युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के चाचा ने आत्महत्या करने को मजबूर करने का आरोप लगा युवक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


बंगरा गांव के नज़र अली की आर्थिक स्थिति खराब है। वह पत्नी अनीता के साथ शिकोहाबाद में मेहनत मजदूरी करने गया है। बड़ी पुत्री आसमां (18), छोटी पुत्री रिजवाना (13) और पुत्र असलम (10) को घर पर छोड़ गया। आसमां ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। उसकी शादी मुस्करा थानाक्षेत्र के बंडवा गांव निवासी इस्लाम के साथ नवंबर में तय थी। इस्लाम शुक्रवार को बाइक से बंगरा गांव आया।

वह आसमां और असलम के साथ मौदहा के कम्हरिया गांव स्थित निजामुददीन औलिया की मजार पर सजदा करने गया। रास्ते में किसी बात को लेकर आसमां और इस्लाम में विवाद हो गया। असलम ने बताया कि इस्लाम ने उसकी बहन को दो थप्पड़ भी मारे थे। वह उसे गांव के बाहर छोड़कर भाग गया। रात करीब तीन बजे वह और बहन रिजवाना जागी तो आसमां छत पर नहीं थी। नीचे जाकर देखा तो कमरे में आसमां का शव फंदे पर लटका मिला। थानाध्यक्ष जलालपुर पीके यादव ने बताया कि मृतका के चाचा मुमताज ने इस्लाम के खिलाफ आत्महत्या करने को मजबूर करने का आरोप लगाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें