सुमित्रा सामाजिक कल्याण संस्थान के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्यालय स्थित जीजीआईसी में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसके जरिये महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और हेल्प लाइन 1090 की जानकारी दी। संस्थान की पीडी मीरा शर्मा ने कहा कि किसी भी महिला को परेशानी हो तो वह 1090 पर कॉल करें।
10 मिनट के अंदर पुलिस सहायता के लिए मौजूद होगी। बताया कि संस्था कई वर्षों से महिला हिंसा, घरेलू हिंसा और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक कर रही है। मौके पर वीकेश सचान, वीरेंद्र कुमार, सोना, मधु, रईस अली आदि मौाजूद रहे।