जिला अस्पताल में रोते बिलखते मृतक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर (ब्यूरो)। आग से झुलसी महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। मौदहा कोतवाली के गुरदहा गांव निवासी राजेश ने बताया कि पिछले आठ अक्तूबर की दोपहर करीब तीन बजे घर के अंदर वाले कमरे में उसकी पत्नी पूनम (20) हाथ में दीपक लेकर दीवार पर लगे जाले को साफ कर रही थी। तभी उसके कपड़ों में आग लग गई। वह गंभीर रूप से झुलस गई थी जिस पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार की सुबह करीब आठ बजे उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।