फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा सी बात पर पत्नी को मार डाला

Sun, 12 Jun 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
मृतका के रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक ग्रामीण ने मामूली विवाद में कुल्हाड़ी मारकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। जेठ की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। रविवार सुबह की यह घटना जरिया थाने के रिगवारा कला गांव की है।
विज्ञापन


गांव की दुर्जी (45) पति देवीदीन और छह बच्चों के साथ रहती थी। दुर्जी की शादी पहले देवीदीन के बड़े भाई शिवराज के साथ हुई थी। दस साल पहले शिवराज की मौत के बाद उसने देवीदीन से शादी कर ली। हरनाथ ने बताया कि उसका छोटा भाई देवीदीन रविवार सुबह आठ बजे घर के बाहर झांखर लगा रहा था।

दुर्जी ने पति को झांखर लगाने से रोका। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। इसी दौरान तैश में आकर देवीदीन ने दुर्जी की गर्दन पर कुल्हाड़ी मार दी। दुर्जी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। महिला के चिल्लाने पर ग्रामीण और परिजन दौड़ पड़े। उसे आननफानन सीएचसी राठ लाया गया। अस्पताल के गेट पर ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इस बीच मौका पाकर देवीदीन भाग निकला। अस्पताल मेें मौजूद हरनाथ की पत्नी शकुन ने बताया कि देवीदीन और दुर्जी के बीच आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा होता था। देवीदीन शराब का लती है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष जरिया का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें