फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में सेंध लगा चोरी की कोशिश

Tue, 09 Aug 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सेंध लगाकर चोरी का प्रयास - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर कस्बे की गल्ला मंडी में बीती रात चोरों ने सीढ़ी लगाकर ए श्रेणी की एक दुकान में सेंध लगाने का प्रयास किया। लेकिन ड्यूटी में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते चोरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया और उनके ललकारने पर चोर बाउंड्रीवाल फांदकर भाग निकले।
विज्ञापन


कस्बे के हाईवे किनारे स्थित नवीन गल्ला मंडी में बरसात के कारण व्यापार लगभग ठप है। जिससे व्यापारी, पल्लेदार व मजदूर बहुत कम ही मंडी जा रहे हैं। जबकि विभिन्न जिंसाें में मंदी के कारण व्यापारियों के गोदामों में माल भरा पड़ा है।

इसे लेकर बीती रात करीब आधा दर्जन अज्ञात चोर सीढ़ी लेकर मंडी समिति के पिछवाड़े पहुंचे और सीढ़ी लगाकर बाउंड्रीवाल फांदकर दुकान नंबर छह में सेंध लगाने का प्रयास किया और लगभग दीवार की कई ईंटें भी निकाल दी।
विज्ञापन


तभी सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पूर्व सैनिक होरीलाल, देवीदीन व शिवपूजन गश्त करते हुए ए श्रेणी की दुकानों की तरफ आए, तो खटखट की आवाज सुनकर टार्चें जगाईं। जिस पर सेंध लगा  रहे चोर चौकन्ना हो गए। सुरक्षा कर्मियाें के ललकारने पर चोर सीढ़ी से चढ़कर चहारदीवारी फांदकर भाग निकले और सीढ़ी छोड़ गए।

दुकान नंबर छह के फर्म मालिक महेश गुप्ता व दुकान नंबर पांच के फर्म मालिक कामता प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सुनसान जगह होने के कारण चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन सुरक्षा कर्मियों की सजगता के कारण चोरी नहीं हो सकी। मंडी सचिव डीके पोरवाल ने सेंध लगाने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें