राजकीय बालिका इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना
इकाई प्रथम का सात दिवसीय विशेष शिविर बुधवार से यज्ञशाला मलिन बस्ती में
शुरू हुआ। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष बिटोल निषाद ने
किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन से
हुआ। पूर्व प्रधानाचार्य आशा निगम और मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष ने
कहा कि छात्राएं ऐसे कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लें। कहा कि सामाजिक
कार्यों में भाग लेने से आगे बढ़ने में मदद मिलती है।
साथ ही समाज
के गरीब असहाय और वृद्धों की सहायता करना इन शिविरों का उद्देश्य है।
विद्यालय एवं एनएसएस की छात्राओं ने विभिन्न राष्ट्रीय गीत एवं कार्यक्रम
प्रस्तुत किए।
इस मौके पर कुलदीप निषाद, जिला उद्योग केंद्र के
शिवलाल, शिविरार्थी पूर्णिमा साहू, सची द्विवेदी, करिश्मा, रेनू, शिफा नाज,
पूजा कुशवाहा, रूक्मणि, नेहा, रोली, कविता, सृष्टि शर्मा सहित विद्यालय की
शिक्षिकाएं मौजूद रही। कार्यक्रम अधिकारी रंजन सिन्हा ने सभी का आभार
जताया।