फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो स्टूडियो का ताला तोड़ चोरी

Mon, 26 Sep 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
तीन लाख की चोरी - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। कस्बे के चरखारी रोड पर चोरों ने एक फोटो स्टूडियो का ताला तोड़ हजारों के कैमरे और नकदी पर हाथ साफ  कर दिया। दुकानदार ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के चरखारी रोड निवासी मनोज शर्मा पुत्र राजकिशोर ने बताया कि चरखारी रोड पर फोटो स्टूडियो है। रविवार की रात करीब आठ बजे वह स्टूडियो बंद कर घर चला गया। रात में चोरों ने दुकान की शटर के ताले तोड़ उसमें रखा एक एसएलआर कैमरा, तीन छोटे कैमरे, फ्लैश सहित गोलक में रखे 20 हजार रुपये उड़ा दिए।

सुबह जब शटर के ताले टूटे देखे तो हड़कंप मच गया। मनोज ने बताया कि चोरों ने शटर के ताले तोड़ने के बाद स्टूडियो के अंदर बने लकड़ी के गेट का कांच तोड़ सामान ले गए। फोटोग्राफर ने कैमरों की कीमत करीब 70 हजार  रुपये बताई। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट नहीं लिखी। कोतवाल एचडी सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। लोगों का कहना है कि गश्ती के नाम पर पुलिस खानापूरी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें