फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

Wed, 25 May 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर
विज्ञापन
दुकान हटाने का प्रयास करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के कजियाना मोहल्ला स्थित मस्जिद के निकट गुमटी हटाने के विवाद में प्रशासन को माथापच्ची करनी पड़ रही है। पथराव करने के बाद गुमटी की मालकिन ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे सतर्कता से बचा लिया। बेहोशी की हालत में महिला को अस्पताल भेजा गया। हालत बिगड़ते देख एडीएम डा. राजेश कुमार प्रजापति व एएसपी वीके मिश्रा मौके पर पहुंचे। नगर पालिका को गुमटी हटाने से पहले सात दिन के अंदर उचित स्थान पर दुकान मुहैया कराने की बात कही।
विज्ञापन


कजियाना मोहल्ले की मस्जिद की खिड़की के सटाकर महिला खातून ने पान-गुटखा की दुकान रखकर उसमें एक फाटक लगा लिया था। जिस पर मस्जिद के मुतवल्ली काजी कयूम व पेश इमाम हाफिज सहित नमाज पढ़ने वालों ने इस दुकान को हटवाकर खिड़की खोलने की मांग शुरू कर दी। वहीं महिला अपनी गरीबी का वास्ता देकर लंबे समय से यहां दुकान रखने का दावा ठोंक रही थी। मंगलवार को एसडीएम किशोर गुप्ता, सीओ उमरदराज खां पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे।

पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी व उनके सफाई कर्मी इस दुकान का अतिक्रमण हटाना चाहते थे, तभी  महिला आक्रोशित हो गई और दुकान से किसी तरह बाहर निकलने को तैयार नहीं हुई। उसे जबरिया निकालने का प्रयास किया गया तो उसने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इससे कुछ कर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर अपने बच्चों के साथ जलकर मारने की बात कही। कोतवाल घनश्याम पांडेय, कस्बा इंचार्ज काशीनाथ उपाध्याय व आसपास के थानों की पुलिस उसे समझाने में जुट गई, लेकिन महिला नहीं मानी।  बाद में बेहोश होकर गिर गई। इस पर उसे अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी होने पर एडीएम, एएसपी भी मौके पर पहुंच गए। एडीएम ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी व अध्यक्ष प्रतिनिधि से कहा कि सात दिनों के अंदर उचित स्थान पर महिला को दुकान दें। इसके बाद गुमटी हटवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें