फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद में पति ने लगाई फांसी

Thu, 23 Feb 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
बेहोशी की हालत में अतबल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद होने पर पति ने फांसी लगा ली। पड़ोसियों ने उसे फंदे से नीचे उतारा। बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए। चिकासी थाने के बड़ा खरका गांव निवासी ओमकार राजपूत अपने परिजनों के साथ खेत में पकी खड़ी मसूर की फसल की कटाई करने के लिए गया था। दोपहर
विज्ञापन


करीब एक बजे उसका पुत्र अतबल (26) और उसकी बहू गायत्री वोट देने के लिए कटाई छोड़ घर आ गए। ग्रामीणों के अनुसार इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद अतबल ने मफलर गले में बांध पंखे से लटक गया। पत्नी ने देखा तो चिल्लाना शुरू कर दिया। घर के बाहर खडे़

पड़ोसियों ने आवाज सुनी तो भाग कर घर के अंदर पहुंचे और उसे उठाकर नीचे उतारा। चिकित्सक डा. रविप्रताप ने बताया कि युवक की हालत में सुधार है। ग्रामीणों का कहना था कि यदि थोड़ी सी भी देर हो जाती तो हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें