फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों को थाने से किया रिहा

Tue, 24 Jan 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
पु‌ल‌िस
विज्ञापन
दलित विधवा की हत्या के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को विवेचक सीओ सदर ने थाने से रिहा कर दिया। सीओ सदर का कहना है कि हत्या के मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।बीते 18 जनवरी को इंगोहटा गांव में दलित विधवा रामजानकी (45)
विज्ञापन


अपने घर में मृत पाई गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर मृतका के पुत्र धनुष कुमार ने गांव निवासी सपा नेता बीडी प्रजापति, अधिवक्ता सोम निगम, सौरभ निगम, सत्तीदीन व सुनील कोरी के खिलाफ जमीन में कब्जा करने की नियत से हत्या करने का आरोप लगाते

हुए तहरीर प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह को दी थी। जिस पर सीओ सदर योगेश कुमार ने आरोपी सपा नेता बीडी प्रजापति व अधिवक्ता सोम निगम को बीते 21 जनवरी को हिरासत में ले लिया था। उधर, अधिवक्ता सोम निगम को लेकर कुछ ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रिहा करने की मांग की
विज्ञापन


थी। जिसके बाद विवेचक सीओ सदर योगेश कुमार ने हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों को रिहा कर दिया। विवेचक का कहना है कि हत्या का मामला है, मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। आरोपी सपा नेता बीडी प्रजापति व सोम निगम ने बताया कि उनको फर्जी फंसाया गया है। कुछ लोगों ने गांव की रंजिश के चलते उनके खिलाफ षड़यंत्र रचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें