फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक ने किया दुष्कर्म

Fri, 06 May 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
रिश्ते में मामा लगने वाले तांत्रिक ने इलाज कराने आई भांजी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोेपी तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कानपुर जनपद के सजेती थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला तीन मई की शाम को पति के साथ स्थानीय थानाक्षेत्र के ग्राम बिदोखर मेंदनी निवासी तांत्रिक मामा रामशरण सैनी के यहां झाड़ फूंक कराने गई थी। रात करीब 11 बजे तांत्रिक ने उसके पति को बाहर बैठा दिया।

इसके बाद तांत्रिक ने घर के अंदर बनी अटारी में ले जाकर महिला से दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर तांत्रिक उसके पति को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। गुरुवार देर शाम पीड़िता थाने गई और घटना की तहरीर पुलिस को दी। प्रभारी थानाध्यक्ष पीड़िता के पति को साथ लेकर घटनास्थल पर गए। लेकिन आरोपी नहीं मिला। सीओ सदर ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर उसे महिला थाना भेज दिया। शुक्रवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। ढोंगी तांत्रिक सजायाफ्ता मुजरिम है और हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर है। उसने गांव के ही रमेश लखेरा पर प्राण घातक हमला किया था। जिस पर उसे सात साल की सजा अदालत ने सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें